

उत्तराखंड : लालकुआँ तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की टांडा रेंज वन विभाग की टीम को तोता तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की टीम ने तोता तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से वन विभाग ने 47 जिंदा तोते बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है। वही मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वन विभाग की धरपकड़ कार्यवाही जारी है।
बताते चले कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जंगल में गश्त कर रही थी,इस दौरान वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली की कुछ तस्कर रूद्रपुर क्षेत्र के खेड़ा से जंगली तोतों को दिल्ली तस्करी को लेकर जाने वाले है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने बताये हुए स्थान पर छापेमारी की जहां वन विभाग ने तोता तस्करी का मुख्य सरगना नईम रजा पुत्र बाबू रजा निवासी वार्ड नम्बर 17 खेड़ा थाना रूद्रपुर एवं फिरासत रजा पुत्र जाफर रजा निवासी रेशमबाड़ी कालौनी वार्ड नम्बर 13 को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से 47 जिंदा तोते बरामद किए है।
वही पुछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह तोते जंगल से पकड़ कर दिल्ली जाकर बेचते हैं। वन विभाग ने आरोपियों के पास से 2 लोहे के पिंजरे भी बरामद किए हैं। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया हैं।
इधर टीम में मुख्य रूप से वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, कैलाश तिवारी, वन दारोगा हरीश नयाल,सुरेन्द्र सिंह, पान सिंह मेहता,वन आरक्षी रूस्तम राणा,कु.कोमल एवं पिंकी चौहान सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड – बड़ी कार्रवाई_40 गिरफ्तार, पूरी चौकी सस्पेंड
खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों के लिए बड़ी राहत
खाकी ने निभाया फ़र्ज़ : हल्द्वानी से लापता तीन छात्रों को ढूंढ निकाला..
Watch – Haldwani सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों की सर्विस हो गयी..
उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की ताकत_ भाजपा के पूर्व विधायकों समेत दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ