Ad

तनिष्क पंजाबी करवाचौथ उत्सव में करीना को क्वीन का खिताब,हरगुन बनीं मिस दीवा

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : पंजाबी वूमेंस क्लब द्वारा रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लान में तनिष्क पंजाबी करवाचौथ उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें इंडियन आईडल सिंगर भारती गुप्ता ने समां बांध कर चार चांद लगा दिए।

ADVERTISEMENTSAd


करीना कक्कड़ के सर सजा करवाचौथ क्वीन का ताज, नेहा सिंह प्रथम रनर रही, चांदनी द्वितीय रनर अप रही । निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगियों में से करवाचौथ क्वीन व रनर को चुना गया ।

करवा चौथ क्वीन करीना को पंजाबी वूमेंस क्लब द्वारा एलइडी टीवी बेड शोरूम दिया गया । अन्य प्रतियोगियों को भी उपहार दिए गए । निर्णायक मंडल में डॉ. आंचल ढींगरा व नीतू साहनी रही ।


हरगुन के सर सर सजा मिस दीवा का ताज । संगीता रही प्रथम रनर अप व चेष्टा दुआ द्वितीय रनर अप रही । निर्णायक मंडल में डॉ स्वाति सिंघल, अनुज साहनी व शिप्रा चावला रही ।


थाल सजाओ प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । नीता गुप्ता ने द्वितीय स्थान व मीनू गिरधर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सिद्धि गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । निर्णायक मंडल में सुनीता वासुदेव व सुचित्रा जायसवाल रही ।


सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता में नव्या शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया हीर सडाना ने दूसरा व संचित सडाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । निर्णायक मंडल में प्रबलीन सलूजा वर्मा वी तनुजा जोशी रही ।


मेहंदी प्रतियोगिता में मेहर खुराना ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया, उषा ठक्कर ने दूसरा व प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । अंजली गुप्ता को मेहंदी प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार दिया गया । निर्णायक मंडल में छाया सक्सेना व आकांक्षा सूरी रही ।


इंडियन आईडल सीजन 9 की गायिका भारती गुप्ता द्वारा माईया – माईया, खोया – खोया चांद, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, दमा – दम मस्त कलंदर, कैसी पहेली, इंतहा हो गई, रमता जोगी, आदि कई गाने की प्रस्तुति मंच से दी । मंच पर संचालन उपमा सेठी वह पूनम को मंत्र द्वारा किया गया ।

तनिष्क पंजाबी करवाचौथ उत्सव के मुख्य प्रायोजक रहे । शिव ओम मसाले, बाइक स्टेशन, मिराकी, गौरव कॉस्मेटिक, शकुंतलम बैंक्विट, जी के फोटो वर्ल्ड, करीना अरोड़ा मेकअप, रमेश हार्डवेयर, डिजाइनर ब्रिक्स, टाइटन आई प्लस, पाल स्टोन इंडस्ट्रीज, जी.एन. पाल ग्रुप, आदि सह प्रायोजक के रूप में रहे ।


कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रश्मि राजपाल, महामंत्री सरिता नरूला, रीना मानसेरा, कनिका वासुदेवा, नीलिमा सडाना, संगीता गांधी, कन्नी मल्होत्रा, एकता वर्मा, डॉली खानेजा, निधि गिरधर, बबीता जुनेजा, संजू अरोड़ा, सीमा बत्रा, आदि ने योगदान दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *