Ad

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे जौलीग्रांट अस्पताल..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात की और काफी देर तक बातचीत कर उनका हाल चाल जाना।

ADVERTISEMENTSAd

सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा। उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी साथ में मौजूद रहे।

बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है।

हिमालयन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ हेम चन्द्रा ने बताया कि सीएम योगी की माता पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है, जिनकी आंख में परेशानी होने की वजह से उनका उपचार चल रहा है। हालांकि उनकी उम्र के लिहाज से कई तरह की परेशानी हो जाती है। लेकिन अभी वह काफी हद तक ठीक हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *