दर्दनाक़ हादसा :यहां तूफानी हवाओं से गिरा भारी भरकम पेड़, चपेट में आये 8 लोग, 2 की मौत..


उत्तराखंड : टनकपुर में तूफानी हवा के कारण पाखड़ का भारी भरकम पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सरकारी और निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पेड़ गिरने से शहर के आधी आबादी में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।

गुरुवार को शाम के समय तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान श्रम विभाग के कार्यालय के सामने रेलवे क्षेत्र में हवा से पाखड़ का भारी-भरकम पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के नीचे से गुजर रहे कुछ लोग और एक ढाबा पेड़ की चपेट में आ गया। हादसे में मोहित कश्यप पुत्र वेद प्रकाश निवासी संजय नगर बरेली और मोहम्मद उमर पुत्र छितदा निवासी न्यूरिया पीलीभीत की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि पारस पुत्र अनिल कश्यप निवासी बरेली, मोहम्मद हबीब निवासी न्यूरिया पीलीभीत, जब्बार अहमद पुत्र मकसूद अहमद निवासी मनिहारगोठ, सुभान पुत्र नन्हे निवासी वार्ड-3 टनकपुर, अजय पुत्र पुष्कर जोशी निवासी नानकमत्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ काटकर दबे घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया।
इधर, हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि दो लोगों के मौत की जानकारी है। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक मोहम्मद उमर और एक घायल पूर्णागिरी दर्शन को टनकपुर पहुंचे थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं
दिवाली पर सिक्योरिटी टाइट_ बम निरोधक दस्ता एक्टिव..haldwani