Ad

लालकुआं : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुभाष नगर स्थित पुराने चेकपोस्ट के समीप नैनीताल/ ऊधमसिंह नगर बॉर्डर पर बीती देर रात काम कर घर को लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने 108 की मदद से उसे हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

मृतक युवक लालकुआँ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक दुकान पर टेम्पों मिस्त्री का काम करता था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।वही घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


यहाँ मिली जानकारी के अनुसार बीते देर रात काम कर घर को लौट रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुभाष नगर स्थित पुराने चेकपोस्ट के समीप नैनीताल/ ऊधमसिंह नगर बॉर्डर के पास हुआ। युवक की पहचान विरेंद्र कोरंगा उर्फ विरू निवासी भरतपुर शांतिपुरी थाना पन्तनगर के रूप हुई।

इधर पुलिस के अनुसार मृतक युवक लालकुआँ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक दुकान पर टेम्पों मिस्त्री का काम करता था।जो काम कर घर को लौट रहा था इस दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए 108 की मदद से हल्द्वानी भेजा जहाँ उसकी मौत हो गई।


इधर एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र आर्य ने बताया कि मृतक युवक शान्तिपुरी के भरतपुर में रहता है जो लालकुआँ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक दुकान पर टेम्पों मिस्त्री का काम करता था।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी तथा दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *