Ad

ऑपरेशन सेनेटाइज : पुलिस की सख़्त वेरिफिकेशन ड्राइव,354 चालान-392000 का जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

“ऑपरेशन सेनेटाइज” के तहत SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का बड़ा एक्शन – अपराधों पर नकेल कसने को शुरू की व्यापक चेकिंग और सत्यापन मुहिम

ADVERTISEMENTSAd

जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर “ऑपरेशन सेनेटाइज” के अंतर्गत एक सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। 21 अप्रैल को इस विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ठेलेवालों, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की जांच की।

इस अभियान का उद्देश्य जिले में अवांछनीय तत्वों की पहचान कर उन्हें नियंत्रित करना और लोगों में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है। SSP मीणा द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपनी-अपनी टीमों का गठन कर यह अभियान बड़े स्तर पर चलाया।

अभियान की मुख्य बातें –
1342 घरों, दुकानों, फड़-फेरी वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की की गई जांच।

352 लोगों का सत्यापन, जिसमें 76 को पहचान एप और 276 को मैन्युअल तरीके से सत्यापित किया गया।

बिना सत्यापन के किरायेदार व मजदूर रखने पर 83 पुलिस एक्ट में 31 चालान किए गए।

23 मामलों में कोर्ट चालान कर ₹2,30,000 का जुर्माना वसूला गया।

81 पुलिस एक्ट के तहत 161 चालान, किरायेदार, फड़-फेरी वालों पर 140 चालान किए गए।

कुल मिलाकर 354 चालान और ₹3,92,550 का भारी जुर्माना वसूल किया गया।

किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 31 मकान मालिकों व ठेकेदारों पर ₹10,000-₹10,000 का जुर्माना लगाया गया।


इस विशेष अभियान में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद साह, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे समेत सभी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने-अपने दलों के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस टीमों ने हर वार्ड, गली, और मोहल्ले में जाकर सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी तत्परता से अंजाम दिया।

SSP प्रहलाद नारायण मीणा –
“हमारा उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। ऑपरेशन सेनेटाइज से समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और अपराधों में उल्लेखनीय कमी आएगी। हमारी पुलिस टीम लगातार इस दिशा में प्रयासरत है ताकि कोई भी अवांछनीय तत्व समाज में स्थान न पा सके।”


सत्यापन अभियान के साथ-साथ सायंकालीन गश्त को भी प्रभावशाली तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य मार्गों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त चौकसी बरती गयी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page