उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित


हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर यानि सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति का विशेष स्थान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्योहार सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के साथ समाज में सद्भाव, एकता और आपसी भाईचारे की भावना भी बढ़ाते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और इसके मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट