राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू


पौड़ी गढ़वाल। राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस केंद्र की स्थापना से पौड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने नज़दीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश लेकर इस अध्ययन केंद्र से जुड़ सकते हैं।
केंद्र में व्यवसाय प्रशासन में स्नातक, कंप्यूटर अनुप्रयोग में स्नातक, विज्ञान में स्नातक और गणित में विज्ञान स्नातकोत्तर कार्यक्रम उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही कंप्यूटर अनुप्रयोग में प्रमाणपत्र, भारतीय ज्ञान प्रणाली में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, कार्यालय प्रबंधन में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, डेटा साइंस एवं एप्लीकेशन्स में प्रमाणपत्र, स्मरण शक्ति संवर्धन में प्रमाणपत्र तथा सूचना का अधिकार विषय में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग एवं प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल एवं ई-ऑफिस प्रबंधन आदि में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के साथ कंप्यूटर अनुप्रयोग, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन अध्ययन और वास्तु शास्त्र में डिप्लोमा कार्यक्रमों का विकल्प भी मिलेगा।
अध्ययन केंद्र के लिए समझौता ज्ञापन पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के समक्ष विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट तथा राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी की ओर से सहायक प्राध्यापक डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय सेवाओं के निदेशक प्रो. एम. एम. जोशी, अतिरिक्त निदेशक डॉ. शशांक शुक्ल, डॉ. दिगर सिंह तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री पी. एस. परिहार उपस्थित रहे। अध्ययन केंद्र शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और वे अपने क्षेत्र में रहते हुए आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। इस पहल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है और इसे पौड़ी क्षेत्र के लिए शिक्षा के नए अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च