

उत्तराखंड : सरकार ने सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से नई व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव ने आदेश जारी किए हैं।

सचिवालय में बिना पहचान पत्र के आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को एंट्री नहीं मिलेगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बिना आईडी कार्ड के आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सख्त हिदायत जारी की। बकायदा इसके लिए आदेश भी जारी किए गए हैं।

सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा सचिवालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को पहचान पत्र (आइडेंटिटी कार्ड) प्रदान किया गया है और यह अपेक्षा की गई है कि प्रत्येक कार्मिक अपना पहचान पत्र धारण करके ही सचिवालय में प्रवेश करेंगे। पहचान पत्र जारी करने का उद्देश्य सचिवालय सुरक्षा कर्मियों द्वारा सचिवालय परिसर में प्रवेश के समय आसानी से पहचान करना है और अवांछित प्रवेश को रोकना है।
प्रायः यह देखा गया है कि लंबे समय से अधिकांश अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा अपना आधिकारिक पहचान पत्र धारण नहीं किया जा रहा है जिसके कारण अवांछित व्यक्तियों द्वारा भी सचिवालय में प्रवेश किया जा रहा है।
अतः पुनः समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों से धारण करके ही ही सचिवालय स में प्रवेश करना सुनिश्चित करें। अपेक्षा है कि वे अपना अधिकारिक पहचान पत्र उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा
धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब