Ad

उत्तराखंड : देहरादून में भीषण सड़क हादसा_ ग्रैफिक एरा के दो छात्रों समेत 6 की मौत..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है यहां ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में बताया जा रहा है कि छह लोगों की बेहद दर्दनाक मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मालूम पड़ा है कि कार सवार सभी छात्र-छात्राएं थे।दुर्घटना इतनी खौफ़नाक है कि इस भयावह हादसे की तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं। 6 लोगों ने जान गवां दी है जिसमें दो छात्र देहरादून ग्रैफिक एरा के बताए जा रहे हैं।।

देहरादून में देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की इस टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई है जबकि एक घायल बताए जा रहा है हादसा इतना खतरनाक और भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं ट्रक चालक मौके से फरार है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। इसमें छात्राएं भी बताई जा रही हैं। कुछ छात्र दिल्ली और कुछ हिमाचल के हैं। दून हॉस्पिटल में कुल पांच शव पहुंचे। इनमें से दो महिलाएं और तीन पुरुष थे। तीन मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि बाकी को जगह नहीं होने पर इंद्रेश अस्पताल भेजा गया है।

ख़बर अपडेट हो रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page