अब रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद अनिल बलूनी के प्रयास रंग लाए..


रामनगर क्षेत्र और पहाड़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही जनहित की मांग अब पूरी हो गई है। सांसद अनिल बलूनी के लगातार प्रयासों के बाद दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का पीरूमदारा में ठहराव अब आगामी 1 तारीख से शुरू होने जा रहा है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीरूमदारा, रामनगर और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों की सुविधा को देखते हुए सांसद अनिल बलूनी ने पहले ही इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। उनके प्रयासों के चलते ट्रेन ठहराव का शासनादेश पूर्व में जारी हो चुका था और अब इसे धरातल पर लागू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह फैसला हजारों यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और पहाड़ से आने-जाने वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को सफर में बड़ी राहत मिलेगी।
राकेश नैनवाल ने क्षेत्रवासियों की ओर से सांसद अनिल बलूनी और रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास और जनसुविधाओं के लिए लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गुमशुदगी से हत्या तक – नैनीताल मर्डर मिस्ट्री का राज़ खुला_दोस्त ही कातिल निकला..Video
अब रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद अनिल बलूनी के प्रयास रंग लाए..
मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ई.डी.और सी.बी.आई.के जैसे जांच न कर 15 दिनों में रिपोर्ट दें आई.ओ.
Nainital घूमने आए हैं तो यह नंबर जरूर सेव कर लें_हर शिकायत पर कार्रवाई होगी