मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल


नैनीताल/हल्द्वानी –
पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को एक दिवसीय नैनीताल जनपद दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नैनीताल और हल्द्वानी में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे देहरादून के जीटीसी हैलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे नैनीताल स्थित कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से 1:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे, जहां करीब आधे घंटे तक रुकेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचेंगे और दोपहर 2:15 बजे वहां से रवाना होकर 2:25 बजे पुनः कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे।
हल्द्वानी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे कार से रवाना होकर 3:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह पहुंचेंगे, जहां वह “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से उधमसिंह नगर जिले के श्रीपुर बिछवा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मिशन 2027 के लिए भाजपा का ‘फाइनल सर्वे_टिकट की दौड़ में विधायकों की अग्निपरीक्षा
AHTU का एक्शन, स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई..haldwani
गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_पुलिस ने किया रेस्क्यू..Video
हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..