गुमशुदगी से हत्या तक – नैनीताल मर्डर मिस्ट्री का राज़ खुला_दोस्त ही कातिल निकला..Video


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल में खाई में मीले शव को धक्का देकर हत्या करने का मामला दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी कमल को गिरफ्तार किया है। तीन दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया है।
नैनीताल के तल्लीताल थाने में 23 अप्रैल को भुजियाघाट शौर्य रिजॉर्ट के जी.एम.भावेश पाण्डे लिखित शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत में कहा गया कि उनके होटल में कार्यरत रानीखेत निवासी 33 वर्षीय दिनेश चन्द्र उपाध्याय बीती 22 को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वो वापस नहीं लौटा।
परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर भी नहीं पहुँचा। दिनेश की गुमशुदगी लिखी गई और फिर एस.डी.आर.एफ., डॉग स्क्वाड, सी.सी.टी.वी., ड्रोन.और दमकल विभाग ने तीन से चार दिनों तक गहन जांच की। 27 अप्रैल को दीपक का शव बरामद हुआ तो 22 की रात मौजूद उसके तीन दोस्तों से कड़ी पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि घटना की रात चारों ने 11 बोतल बियर और 2 अंग्रेजी शराब की बोतल पी।
पूछताछ के दौरान सौड गांव निवासी 23 वर्षीय अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट ने स्वीकार किया की दिनेश उपाध्याय के साथ उसका विवाद हुआ था और भावली रोड में आवेश में आकर उसने दिनेश को गहरी खाई में धक्का दे दिया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को धारा 103/238 बी.एन.एस.-2023 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ