

उत्तराखंड के नैनीताल में जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से अवैध रूप से चल रहे कुछ होटलों पर छापेमारी कर एक घरेलू एल.पी.जी.गैस सिलेंडर जप्त किया और होटल स्वामियों को अन्य खामियां के जवाब देने को कहा है।
नैनीताल में पिछले लंबे समय से होटल एसोसिएशन और आम लोग नगर में अवैध रूप से चल रहे होटलों के खिलाफ शिकायत करते रहे हैं। जिला प्रशासन ने आज अयारपाटा और मॉल रोड के कुछ होटलों में जाकर उनके दस्तावेज चैक किया।
प्रशासन ने सबसे पहले उनके पंजीकरण के कागजातों को चैक किया और फिर उनके साथ चल रही खाद्य सुरक्षा की टीम ने किचन में पकवानों को चैक किया। एक होटल में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल होता मिला तो एक होटल में पनीर से बदबू आ रही थी, जिसपर सिलेंडर को जप्त कर लिया गया और फ़ूड का सैम्पल ले लिया गया।
टीम को लीड कर रहे एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने बताया कि ये रैंडम चैकिंग है, जिसे आगे भी सुचारू रखा जाएगा। आज होटलों से मिली छोटी छोटी खामियों पर नोटिस जारी किया गया है और सुधार कर जवाब देने को कहा गया है। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी और नगर पालिका की ई.ओ.पूजा के अलावा पुलिस टीम मौजूद रही।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी