नहीं रहीं बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल ..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

हिंदी सिनेमा से एक दुखभरी खबर सामने आई है। सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेत्री 78 वर्ष की थीं। जानकारी के मुताबिक, कल शाम दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। वह अपने शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ के लिए लोकप्रिय थीं। 21 नवंबर को उनके लिए सांताक्रुज के आर्या समाजमें प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष की थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उसके जाने से परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ सदमा लगा है। उनके बेटे होशंग गोविल के मुताबिक, शुक्रवार शाम को उनका निधन हुआ। उन्होंने कहा कि कल रात करीब 8.40 बजे एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने 10 दिन पहले अपने शो के लिए शूटिंग की थी। और अगले हफ्ते फिर से शूट करने वाले थे। यह अचानक हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - 20 रुपये बचाने के चक्कर में कार पलट गई_टला हादसा…Video

तबस्सुम के बेटे ने यह भी बताया कि उन्हें गैस्ट्रो की समस्या थी। एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई लेकिन कल फिर से भर्ती कराया गया। दो मिनट के अंदर उन्हें दो बार कार्डियक अरेस्ट हुआ। आपको बता दें कि तबस्सुम बचपन की भूमिकाओं और बॉलीवुड टॉक शो के लिए जानी-पहचानी गई। उन्होंने 1947 में बाल कलाकार बेबी तबस्सुम के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 1972 से 1993 तक लोकप्रिय दूरदर्शन सेलिब्रिटी टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन की भी मेजबानी की। उनकी आखिरी फिल्म स्वर्ग (1990) में थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका_ये नई दरें जारी..

एक टीवी शो ने दिलाई पहचान
सिनेमा के अलावा तबस्सुम का नाम टीवी की दुनिया में भी काफी ऊपर रहा है। उन्होंने पहले भारतीय टेलीविजन टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ की शुरुआत की। इस शो में वह सिनेमा जगत से जुड़े लोगों से खास बातचीत करती थीं। अभिनेत्री के इस शो को ढेर सारा प्यार मिला था। इसी वजह से यह शो दूरदर्शन पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 21 साल तक प्रसारित हुआ था। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला था। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *