हाईकोर्ट : बनभूलपुरा दंगा मामले में दो की जमानत रिजर्व,मलिक को राहत नहीं..


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बनभूलपुरा दंगा मामले में प्रमुख आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। हालांकि, घटना में शामिल बताए जा रहे निज़ाम और शारिक सिद्दीकी को जमानत पर रिहा करने का आर्डर सुरक्षित रख लिया है।
निज़ाम और शारिक की ओर से कोर्ट में कहा गया कि उनका दंगे से कोई लेना-देना नहीं है, उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है और वे घटना के बाद से ही जेल में बंद हैं।
सरकार की ओर से पहले यह तर्क दिया गया था कि मुख्य साजिशकर्ता और अन्य दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, इसलिए उन्हें सेशन कोर्ट से जमानत लेनी चाहिए। लेकिन आरोपियों की ओर से यह दलील दी गई कि चूंकि चार्जशीट समय पर दाखिल नहीं की गई, इसलिए उन्हें डिफॉल्ट बेल का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही, यह भी कहा गया कि समान आरोपों में उच्च न्यायालय पहले ही कई अन्य आरोपियों को जमानत दे चुका है।
गौरतलब है कि बनभूलपुरा में हुए दंगे में कई आम नागरिकों और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। इस मामले में अब तक 50 से अधिक आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता और उसके सहयोगियों की याचिकाएं अब भी विचाराधीन हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..
नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर