Ad

पंचायत : शपथ ग्रहण की तारीखें तय,जानिए कौन कब लेगा शपथ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब गांव की सरकार को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपने की प्रक्रिया तय हो गई है। पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार द्वारा शपथ ग्रहण की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक का शपथ ग्रहण 27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच होगा।

ADVERTISEMENTSAd

शपथ ग्रहण और बैठकों की तिथियां इस प्रकार हैं।

ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य

शपथ ग्रहण – 27 अगस्त
प्रथम बैठक – 28 अगस्त

क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ व ज्येष्ठ उप प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख

शपथ ग्रहण – 29 अगस्त
प्रथम बैठक – 30 अगस्त

जिला पंचायत सदस्य, उपाध्यक्ष व अध्यक्ष

शपथ ग्रहण -1 सितंबर
प्रथम बैठक – 2 सितंबर

सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सारिणी के अनुसार शपथ ग्रहण और पहली बैठक अनिवार्य रूप से सम्पन्न कराएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *