6 दिन बाद भी अमित हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली..जानिए क्या बोले एसपी सिटी

हल्द्वानी नैनीताल 30.DECEMBER 2020 GKM NEWS हल्द्वानी के काठगोदाम में हुए अमित हत्याकांड में 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अमित के ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद भी अभी तक हत्यारे का सुराग नहीं लगा पाया है,
हालांकि एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ससुराल वालों से पूछताछ के अलावा अन्य बाहरी कड़ियों की भी जांच कर रही है साथ ही दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ के साथ ही कई मोबाइल नंबर भी सर्विलांस में लगाए गए हैं एसपी सिटी का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड को सुलझा लिया जाएगा।
गौरतलब है कि गुरुवार की देर शाम काठगोदाम के चांदमारी इलाके में रहने वाले होटल ढाबा व्यवसाई अमित कुमार की घर के पास ही किसी ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
बाइट- अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal