महिला दरोगा से अश्लील बातें करने और जान से मारने की धमकी देने वाले राजकीय चिकित्सालय के प्रधान लिपिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार..

काशीपुर ऊधम सिंह नगर 30.DECEMBER 2020 GKM NEWS काशीपुर में महिला दरोगा से अश्लील बातें करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय के प्रधान लिपिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। बता दें कि काशीपुर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा रूबी मौर्य महाराणा प्रताप चौक पर देर सांय चेकिंग कर रही थी की महिला दरोगा को राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत प्रधान लिपिक संजीव शर्मा के फोन से धमकी भरा फोन आया।
जिसके बाद संजीव शर्मा और उसके साथी संजय भल्ला ने महिला दरोगा को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जिसमें महिला दरोगा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए संजय भल्ला और संजीव शर्मा को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया है।
बाइट :- अक्षय प्रहलाद ……………. सीओ काशीपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal