नैनीताल पुलिस की नई पहल,दीवारों पर पेंटिंग के जरिए लोगों को कोरोना वायरस, साइबर क्राइम, महिला अपराध और नशे के प्रति जागरूक करेगी..

हल्द्वानी नैनताल 24.DECEMBER 2020 GKM NEWS नैनीताल पुलिस दीवारों पर पेंटिंग के जरिए लोगों को कोरोना वायरस, साइबर क्राइम, महिला अपराध और नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगी हुई है, ताकि लोग दीवारों पर बनी पेंटिंग को देखकर जागरूक हो सके, हल्द्वानी में एसएसपी नैनीताल सुनील मीणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा यह निर्देश दिए गए थे कि कोबिट को लेकर अब बड़े पैमाने पर लोगों को जागरूक करना है जिसके लिए दीवारों पर पेंटिंग को बनाना बेहद जरूरी था
साथ ही समाज में तेजी से बढ़ते नशे साइबर अपराध और महिला अपराधों को कम हो सके और लोगों में इसके प्रति जागरूकता आए इसके लिए भी वॉल पेंटिंग को बनाए रखना बहुत जरूरी है समाज कल्याण विभाग और नैनीताल पुलिस द्वारा यह वॉल पेंटिंग की जा रही है ताकि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके, एसएसपी सुनील मीणा का कहना है कि इस तरह की पेंटिंग हल्द्वानी नैनीताल और पुलिस लाइन में की जाएगी ताकि लोगों का ध्यान इस ओर भी जा सके। बाइट – सुनील मीणा, एसएसपी नैनीताल।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




प्रेमी को ट्रक में डालकर जला दिया, खतरनाक मर्डर का एक महीने बाद राज़ खुला ..
उत्तराखंड_हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचक गया, दो की मौके पर मौत
सड़क से सोलर तक, पानी से पढ़ाई तक_सौड़ में विधायक और अधिकारी एक्टिव मोड में..
चरक जयंती पर हल्द्वानी में संगोष्ठी, आधुनिक दौर में आयुर्वेद की उपयोगिता पर हुआ मंथन
Good News_हल्द्वानी में अब CGHS के तहत कैशलेस इलाज…