किसानो ने पीएम को लिखा खून से पत्र.. कहा किसान एक एक खून का कतरा बहाने के लिए तैयार है..

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 24.DECEMBER 2020 GKM NEWS बाजपुर में कृषि कानून से आक्रोशित किसानों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर कृषि कानून वापस लेने की मांग की है। साथ ही किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही केंद्र सरकार ने कृषि कानून को वापस नहीं लिया तो किसान अपने खून का एक एक कतरा बहाने के लिए तैयार है।
बता दें कि बाजपुर की अनाज मंडी में किसान दिवस के मौके पर किसानों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें दर्जनों किसानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान किसानों ने कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समाप्त करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के रक्त से पत्र लिखकर कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की है।
इस दौरान किसानों ने खून से लिखे पत्र के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि किसान अगर अनाज उगाना जानते है तो सरकार को गिराना भी जानते है। साथ ही किसानों ने कहा कि आज तो किसानों ने अपने खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और यदि जल्द ही कृषि कानून वापस नही हुआ तो किसान अपने खून के एक एक कतरे को आंदोलन में बहाने से पीछे नही हटेंगे।
बाइट : बिजेंद्र डोगरा …………… किसान नेता बाजपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




प्रेमी को ट्रक में डालकर जला दिया, खतरनाक मर्डर का एक महीने बाद राज़ खुला ..
उत्तराखंड_हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचक गया, दो की मौके पर मौत
सड़क से सोलर तक, पानी से पढ़ाई तक_सौड़ में विधायक और अधिकारी एक्टिव मोड में..
चरक जयंती पर हल्द्वानी में संगोष्ठी, आधुनिक दौर में आयुर्वेद की उपयोगिता पर हुआ मंथन
Good News_हल्द्वानी में अब CGHS के तहत कैशलेस इलाज…