शहर के रिहाइशी इलाकों में फिर जंगली जानवरों की दस्तक..लोगो में बड़ी दहशत..

काशीपुर ऊधम सिंह नगर 03.JANUARY 2021 GKM NEWS काशीपुर में पिछले काफी दिनों से जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों में अपनी दस्तक देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कभी गुलदार, अजगर तो कभी हिरण बारहसिंघा तो अब सेही , जंगली जानवरों की दस्तक से गांव क्या शहर में भी अब लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।आबादी वाले क्षेत्र में घूमते हुए सेही का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैंद हो गई।
काशीपुर में इन दिनों रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों का आना-जाना आम सा गया है। गुलदार , अजगर तो कभी हिरन , बारह सिंगा, काशीपुर में आबादी वाले क्षेत्रों में अपनी दस्तक दे चुके हैं। तो अब काशीपुर के विजय नगर मोहल्ले में सेही ही नाम का एक वन्यजीव भी घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसके पीछे गली के कुत्ते पड़ गए सेही ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे पार्षद के सीसीटीवी में कैद हो गया। कुत्तों के लिए सुकून की बात यह रही कि सेही ने अपने कांटे नही छोड़े।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal