योगेश शर्मा को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष बनाये जाने पर सभी पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत..ख़ुशी की लहर

हल्द्वानी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट व महामंत्री भूपेंद्र रावत ने यूनियन की महानगर कार्यकारिणी के सदस्यों से चर्चा व आपसी सहमति के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार योगेश शर्मा को हल्द्वानी महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया। जिसके बाद सभी ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा का स्वागत किया। वहीं महानगर अध्यक्ष बनने के बाद योगेश शर्मा ने कहा कि वह पत्रकार हितों के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़े रहेंगे, सभी को साथ लेकर पत्रकारों की समस्याओं को हल कराया जाएगा साथ ही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को और मजबूत किया जाएगा,

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद रविवार को सभी सदस्यों की बैठक बुला नगर कार्यकारिणी के गठन को चर्चा की। जिसके बाद योगेश शर्मा को महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। अब जल्द ही वो अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। बैठक में पत्रकार तारा जोशी, पुष्कर अधिकारी, तरेन्द्र बिष्ट, दीपक पुरोहित, हर्ष रावत, राहुल दरमवाल, शोएब खान, डॉ ए एन तिवारी, चंद्र प्रकाश, अजय कुमार, मनीष, भूपेश कन्नौजिया, गौरव पांडेय, आदि पत्रकार मौजूद रहे



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal