नया पैटर्न : शराब तस्करी में घोड़ा पकड़ा गया_अब जमानत पर बहस


गजब मामला सामने आया है – शराब की तस्करी को लेकर हर दिन नए जुगाड़ सामने आते हैं. कोई ड्रोन उड़ाता है, तो कोई बाइक में पेट्रोल की टंकी को सही काम पर लगाता है तो कोई स्कूटी की डिक्की को ही दुकान बना देता है…
लेकिन पटना के बेतिया में जो हुआ वो तो फिल्म वाले अपनी स्क्रिप्ट में भी नहीं लिख सकते थे! जो कुछ भी हुआ, उसे अगर एक लाइन में लिखें तो कुछ इस तरह से बयां करेंगे- घोड़ा आया, शराब लाया और पुलिस पकड़ कर ले गई!
हुआ ये कि वारदात वाले दिन बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र में एक घोड़ा आराम से चलते हुए आया, पीठ पर कुछ भारी-भरकम चीज़ें लदी थी. पुलिस को शक हुआ – पास बुलाया, चेक किया तो निकलीं चार पेटियां और वो भी विदेशी शराब की!
हवा से बातें करना घोड़े का काम, लेकिन हवा हो गए तस्कर!
घोड़े का कोई ‘आधार कार्ड’ नहीं मिला. ना ही उसका ड्राइवर हत्थे चढ़ा और ना ही मालिक… गिरफ्तार (जब्त) हो गया. आरोपी की पहचान तो हुई. एकदम घोड़ा निकला. पर नाम नहीं मिला. शायद पुलिस अब उसे प्यार से ‘डॉन घोड़ा’ कह रही है और थाने में चारे-पानी का इंतजाम भी खुद कर रही है।
अब सवाल ये है- जमानत कौन कराएगा?
पुलिस ने फिलहाल घोड़े को थाना परिसर में ही कस्टडी में रखा है. इसे ‘हाउस कस्टडी’ मान लीजिए. अब सवाल ये है कि गिरफ्तार हुए घोड़े की जमानत के लिए बॉन्ड भरेगा कौन? अच्छी बात ये है कि घोड़ा पूरे घटनाक्रम को लेकर इमोशनलेस है. क्योंकि काम भी नहीं करना पड़ रहा और खाने का दुरुस्त इंतजाम भी है।
सोशल मीडिया पर बवाल:
घोड़ा गिरफ्तार क्या हुआ ट्विटर से लेकर फेसबुक तक मीम्स की बाढ़ आ गई. किसी ने तंज कसते हुए लिखा,
मैं घोड़े की कड़ी निंदा करता हूं और उस पर सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।
तो किसी ने घोड़े के मम्मी-पापा को भी लपेट लिया और कहा,
अब घोड़े के मां-बाप आकर जमानत कराएंगे
किसी ने तो बिहार पर ही ताना मार दिया और बोला,
ये बिहार है, यहां घोड़े भी तस्कर बन जाते हैं!” “थाने में चारा खा रहा है, अब कोर्ट में घास डालेगा?
इस पूरे मामले पर बेतिया पुलिस ने भी बयान जारी किया है. पुलिस का कहना है,
घोड़े का इस्तेमाल पहली बार शराब तस्करी में हुआ है. यह नया तरीका है. मालिक की तलाश जारी है.
लेकिन पब्लिक भला पुलिस की सफाई कहां सुनने वाली है. बोले जा रही है कि “भाई, घोड़ा VIP कैदी लग रहा है!”
लब्बोलुआब ये है कि बिहार में अब तस्करी सिर्फ इंसानों की फील्ड नहीं रही. जानवर भी इसमें उतारे जा रहे हैं (बड़ा कॉम्पिटीशन बढ़ गया है रे बाबा). ऐसे में अगली बार अगर ऊंट या तोता पकड़ा गया तो चौंकिएगा मत।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..