Ad

Encounter – लॉरेंस गैंग का कुख्यात शार्प शूटर नवीन मुठभेड़ में ढेर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देर रात एनकाउंटर में लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर नवीन कुमार मारा गया। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार देर रात हापुड़ में मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात बदमाश को मार गिराया है। दावा है कि मारा गया बदमाश लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य था। बदमाश की पहचान नवीन कुमार पुत्र सेवाराम निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

नवीन दिल्ली में मकोका और अपहरण जैसे करीब 20 संगीन मामलों में संलिप्त था। पुलिस के मुताबिक, मृतक नवीन दिल्ली के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका के मामलों में फरार था। नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के कुख्यात सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराध करता था।

बताया जा रहा है कि नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले काफी समय से बदमाश को ट्रेस कर रही थी। बुधवार रात बदमाश की लोकेशन हापुड़ में आने पर उसे घेर लिया। सूचना पर हापुड़ पुलिस भी अलर्ट हो गई और दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार आवासीय कालोनी में बदमाश को रुकने के इशारा दिया। जिस पर बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस फायरिंग में गोली लगने से बदमाश गिर गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे करीब 20 संगीन आपराधिक मामले दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें से दिल्ली के दो मामलों में उसे कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है। पुलिस के अनुसार नवीन कुमार, पुत्र सेवा राम, निवासी लोनी (गाजियाबाद), दिल्ली के फर्श बाजार थाने में दर्ज हत्या और मकोका के केस में वांछित था।

जांच में सामने आया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के एक और कुख्यात अपराधी हाशिम बाबा के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page