उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शिक्षा की नई उड़ान..


हल्द्वानी : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में रविवार को राज्य के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता और भावी योजनाओं की जानकारी दी।
अपने संबोधन में डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं कौशलयुक्त उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। माध्यमिक शिक्षा स्तर पर कौशल विकास के सफल प्रयोगों को अब विश्वविद्यालय स्तर पर भी लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक विश्वविद्यालय NAAC से A++ ग्रेड प्राप्त करे। इसी क्रम में राज्य के 13 जनपदों में अध्ययन केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही देहरादून में भी विश्वविद्यालय को अतिरिक्त भूमि प्रदान की जाएगी।
विश्वविद्यालय में प्रस्तावित प्रमुख विकास कार्य
ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण
साउंडप्रूफ ऑडिटोरियम का विकास
संस्कृति अकादमी में परिसर उपलब्धता
अब तक ₹116 करोड़ की वित्तीय सहायता विश्वविद्यालय को
डॉ. रावत ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय अर्धसैनिक बलों, सैनिकों और नागरिक पुलिस कर्मियों के लिए उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों के साथ एमओयू करें। साथ ही राज्य के विश्वविद्यालयों के बीच शिक्षकों के पारस्परिक सहयोग एवं अदला-बदली कार्यक्रम शुरू करने की बात कही ताकि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता एवं अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।
सांसद अजय भट्ट ने की सराहना
इस अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विश्वविद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह संस्था उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने का कार्य करेगी।
कुलपति ने रखी विश्वविद्यालय की उपलब्धियां और योजनाएं
कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षिक पहलों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय राज्य के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियां
कार्यक्रम में राज्य मंत्री अनिल डब्बू, तरुण बंसल, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य, सुरेश भट्ट, समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षाविद एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ