छात्रा उत्पीड़न मामले में बढ़ी नरेश पांडे की मुश्किलें, 26 मई अहम तारीख_पुलिस को मिला मौका…


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड में नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने चर्चित नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत(Anticipatory bail)प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए 26 मई 2026 को सुनवाई के लिए रखा है।
मामले के अनुसार, कॉलेज की एक छात्रा ने कोतवाली में पहुंचकर भवाली के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोपों के बाद चर्चाओं में आए नरेश को पुलिस बीते दिनों भवाली स्थित घर से पूछताछ के लिए उठा लाई थी।
लंबी पूछताछ के बाद नरेश को घर जाने दिया गया था। किसी बाहुबली की तरह गनर के साथ चलने और सीधी साधी आम जनता पर रौब दिखाकर उसे प्रभावित करने वाले नरेश के कई वीडियो सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म में देखे जा सकते हैं। आज जिला एवं सत्र न्यायालय ने अग्रिम जमानत केस को सुनकर स्वीकार कर लिया है।
डी.जी.सी.एस.के.शर्मा ने बताया कि
न्यायालय ने इसकी मैन्टेनबिलिटी के लिए सुनवाई करने के बाद आगामी 26 मई को अग्रिम जमानत पर सुनवाई के लिए तारीख तय की है। उन्होंने कहा कि अब वो संबंधित थाने से केस डायरी, लड़की के 164 के बयान, मैडिकल रिपोर्ट, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास के साथ विवेचना अधिकारी को तलब करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video