अनुराग अकादमी में बच्चों ने उठाया ‘स्कूप एंड स्प्लैश’ का भरपूर आनंद


नीलकंठ विहार पीली कोठी रोड स्थित अनुराग अकादमी में आयोजित “स्कूप एंड स्प्लैश” कार्यक्रम बच्चों के लिए यादगार और उत्साह से भरपूर रहा। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने स्विमिंग पूल में मस्ती, रेन डांस और आइसक्रीम पार्टी का जमकर आनंद लिया।
बीच थीम पर आधारित इस खास आयोजन में बच्चे रंग-बिरंगे आकर्षक परिधानों में नजर आए। किसी ने स्टाइलिश सनग्लासेस पहने तो किसी ने कैप और स्विमिंग गियर के साथ अपनी चंचल अदाओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया। स्विमिंग पूल में विभिन्न मनोरंजक खेलों और रेन डांस के माध्यम से बच्चों को आपसी समन्वय, सहभागिता और टीम भावना का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने स्वादिष्ट आइसक्रीम स्कूप्स का लुत्फ उठाया और अपनी शिक्षिकाओं से ऐसी मस्तीभरी पार्टी दोबारा आयोजित करने का बाल आग्रह भी किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। वहीं शिक्षिकाएं मधुबाला एवं भावना जोशी का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




9 अक्टूबर को हल्द्वानी में व्यापारियों का बड़ा जुटान, मुख्यमंत्री संवाद की तैयारी तेज
रिसर्च लैब तक पहुंची कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों की उड़ान
प्रमोशन और नई जिम्मेदारी के साथ हल्द्वानी CO अमित कुमार सैनी की विदाई..
ब्रह्ममुहूर्त में हुई मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा, दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब
अंकिता भंडारी को चार साल बाद भी न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : हेमन्त साहू