कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया। यह अभियान उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में संचालित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पुत्र श्री भुवन चंद्र, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम बिनकोट, बेतालघाट, जनपद नैनीताल नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना की टीम द्वारा तत्काल खोजबीन शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल से नदी के किनारे लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्चिंग की, लेकिन पहले दिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम के अथक प्रयासों से लापता किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात शव को नदी से सड़क तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *