कॉलेज प्राचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवकों ने कार्रवाई नहीं होने पर प्राचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी थी।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को महाविद्यालय परिसर में जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनसमस्या शिविर प्रस्तावित था। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें पूर्व छात्रसंघ चुनाव को लेकर बातचीत के दौरान कथित तौर पर प्राचार्य को धमकी दी गई। वीडियो में सुबह करीब 10:30 बजे एकत्र होकर ज्ञापन देने और कार्रवाई न होने पर प्राचार्य को आग लगाने की बात कही गई थी।

मुकदमा दर्ज कर तीनों को किया गिरफ्तार

मामले का संज्ञान लेते हुए रामनगर पुलिस ने एफआईआर संख्या 319/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 224 और 351(1) में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले में मो. अनस (21), कल्पित बिष्ट (26) और मो. सानिब (24) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर लोक सेवक के कार्यों में बाधा डालने और उन्हें धमकी देकर भयभीत करने के आरोप हैं। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *