Ad

नैनीताल के नए डीएम IAS ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : IAS ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को नैनीताल के जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा शासन की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होगी।

ADVERTISEMENTSAd

डीएम रयाल ने कहा कि पर्यटन व्यवस्था में सुधार, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और लोगों के कार्यों को सरलता से निपटाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समाधान करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करें।

नए जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *