नैनीताल की लोअर मालरोड पर खतरा,आवाजाही पर रोक..


नैनीताल की प्रसिद्ध लोअर माल रोड पर रविवार शाम अचानक भू-धंसाव होने से हड़कंप मच गया। ग्रैंड होटल के समीप सड़क में आई 50 फीट से अधिक लंबी दरार को देखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को यातायात के लिए बंद कर दिया है। दरार को बारिश से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने उसे प्लास्टिक तिरपाल से ढक दिया है, ताकि पानी दरार में न जाए और झील में सड़क के समाने का खतरा न बढ़े।
रविवार को करीब 8 इंच का गैप बन गया था, जिससे एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इसके बाद से लोअर माल रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अब ट्रैफिक को एकतरफा रूप से अपर माल रोड से संचालित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा जारी आदेशानुसार, तल्लीताल चर्च से मल्लीताल तक लोअर माल रोड पर वाहनों का प्रवेश व निकासी पूरी तरह प्रतिबंधित है। अपर माल रोड पर शाम 6 बजे से 8 बजे तक वन-वे यातायात की अनुमति दी गई है।
प्रशासन ने दीर्घकालिक समाधान के लिए विशेषज्ञों से राय मांगी है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से हालात और संवेदनशील बने हुए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…