धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस


हल्द्वानी/लालकुआं। धनतेरस और दीपावली से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बोनस देकर त्योहार की खुशियां बढ़ाई हैं। संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बेड़ा पोखरा, कमोला और दोहनिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कुल 29 लाख 39 हजार 104 रुपये का बोनस वितरित किया गया। तीनों समितियों में कुल 3 करोड़ 81 लाख 41 हजार 440 रुपये के दूध की खरीद के सापेक्ष यह बोनस दिया गया। त्योहार से ठीक पहले आर्थिक सहयोग मिलने पर दुग्ध उत्पादकों ने खुशी जताते हुए संघ अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
तीन समितियों में इस तरह बंटा बोनस
रामपुर रोड स्थित बेड़ा पोखरा समिति में 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार 891 रुपये के दूध की खरीद पर 13 लाख 94 हजार 748 रुपये का बोनस दिया गया। वहीं, कालाढूंगी की कमोला समिति में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की दुग्ध खरीद पर 10 लाख रुपये तथा दोहनिया समिति में 1 करोड़ 14 लाख 89 हजार 549 रुपये की खरीद पर 5 लाख 44 हजार 356 रुपये बोनस के रूप में वितरित किए गए।
कमोला समिति में इस दौरान वर्ष 2025-26 की 49वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक भी आयोजित की गई।
पशुपालकों की मेहनत का सम्मान प्राथमिकता : मुकेश बोरा
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है। पशुपालकों की मेहनत का सम्मान करने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की असली ताकत है। उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके हितों को प्राथमिकता देना संघ की प्रतिबद्धता है।
अधिक दूध देने वाले उत्पादक भी सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान सर्वाधिक दूध उपलब्ध कराने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हेमंती राणा, एसपी सिंह, बचे सिंह, शेखर जोशी, विनोद चंद्र बेलवाल, सचिव हीरा सिंह गंगोला, दयाकिशन सुयाल, संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा दुग्ध संघ के पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू और एफओ शांति कोरंगा समेत कई दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..
वोट चोरी’ पर हरीश रावत के तीखे तेवर_1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली
उत्तराखंड पुलिस के लिए 6 नवंबर होगा ऐतिहासिक, अमित शाह करेंगे ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित_‘कर्म सत्यं शौर्यम्’
वोटर लिस्ट में थे तो फॉर्म 6 क्यों भरवाया_सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवाल