मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। दीपावली से पहले बाजारों में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को नैनीताल में विभागीय टीम ने आधा दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर और मिठाइयों समेत तीन विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशों पर जिलेभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। नवरात्र के बाद अब दीपावली के मद्देनजर विभाग ने निगरानी तेज कर दी है, ताकि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नैनीताल में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान तीन अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें गुणवत्ता की जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, दो दुकानों में साफ-सफाई के मानकों का उचित पालन नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए गए।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन, नैनीताल के असिस्टेंट कमिश्नर ए.एस. रावत ने बताया कि विभाग खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क है और खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी की जाती है। दीपावली से पहले जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशों के क्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नैनीताल में छह खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और साफ-सफाई में कमी मिलने पर दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतें _ खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि दीपावली पर मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। मिठाई या अन्य पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उनकी एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग और लेबल पर दर्ज आवश्यक जानकारी जरूर चेक करें।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *