Uttrakhand : 50 हजार की रिश्वत_लेते ही धरा गया सरकारी इंजीनियर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (JE) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने पशुलोक बैराज क्षेत्र में सरकारी टेंडर का कार्य किया था, लेकिन कार्य की पेमेंट जारी करने के बदले संबंधित JE फैसल खान द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। पूरी योजना के तहत टीम ने आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर को शिकायतकर्ता से ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से भुगतान प्रक्रिया को जानबूझकर रोककर रिश्वत की मांग कर रहा था। जैसे ही रकम का लेनदेन हुआ, विजिलेंस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस की टीम अब आरोपी से जुड़े दस्तावेजों और अन्य लेनदेन की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *