Nainital/haldwani : ईद से अगले 2 दिन पहाड़ों की ओर बाइकर्स की नो एंट्री_देख लें नया प्लान


नैनीताल/haldwani_ बकरीद पर्व और लगातार बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 28 मई से आगामी 2 से 3 दिनों तक नैनीताल, कैंची धाम और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले बाहरी दुपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।
पुलिस के अनुसार, हर साल ईद के बाद बड़ी संख्या में बाइक और स्कूटी सवार पर्यटक पहाड़ों की ओर पहुंचते हैं, जिससे नैनीताल और कैंची क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। इस बार भी पर्यटन सीजन चरम पर होने के कारण सड़कों पर लगातार दबाव बना हुआ है।
इसी स्थिति को देखते हुए एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र के निर्देशन में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।
क्या रहेगा नया ट्रैफिक प्लान
बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दुपहिया वाहनों को कालाढूंगी और काठगोदाम से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
पर्यटकों को वहां से शटल सेवा के माध्यम से आगे भेजा जाएगा।
नैनीताल और कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी बाइकों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए चारपहिया वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करें।
पुलिस की अपील
नैनीताल पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर जारी दिशा-निर्देशों को जरूर देखने की अपील की है, ताकि जाम और अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके।
पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और पहाड़ी मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लागू की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
SDG Achievers Award में चमका नैनीताल,DM रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
BREAKING – नैनीताल फ्लैट्स ग्राउंड पर होगी ईद की नमाज, हाईकोर्ट ने दी इजाजत
HighCourt- चर्चित यौन शोषण मामले में युवती की समझौता और नरेश पांडे की सुरक्षा याचिका खारिज