Nainital_बेकाबू हुई कार सीधे झील में जा गिरी,पयर्टकों की किस्मत ने साथ दिया..Video


ब्रेकिंग न्यूज़ – नैनीताल जिले के सरिताताल में पर्यटकों का वाहन झील में गिरा। वाहन में सवार 4 पर्यटक समेत ड्राइवर सुरक्षित।
नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में सरिता ताल में पर्यटकों से भरी कार झील में गिर गई। घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की बताई जा रही जब(UP21 CC 5213)संख्या की ह्युंडई आई10 कार अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे नीचे सरिता ताल झील में जा गिरी।
गनीमत रही कि वाहन झील की रेलिंग से टकराकर झील में गिरने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद सभी लोग एक दूसरे की मदद कर झील से बाहर निकल आए। फिलहाल सभी पर्यटक सुरक्षित बताए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटक बुलंदशहर और मुरादाबाद के रहने वाले है जो नैनिताल घूमने के बाद अपने गंतव्य के लिए लौट रहे थे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Heavy Rain Alert: नैनीताल में कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद_ 142 भवनों को नुकसान
HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे
विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज