Nainital_ ₹20 हजार का इनामी विशाल पासवान गिरफ्तार_तमंचे बरामद..


रामनगर/नैनीताल। नैनीताल पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित ₹20 हजार के इनामी अपराधी विशाल पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक अन्य युवक अनुज रावत को भी अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने चोरपानी क्षेत्र के एक खाली मैदान में घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि 27 मई 2026 को दर्ज एक मुकदमे में विशाल पासवान पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और फायरिंग करने का आरोप है। गिरफ्तारी से बचने के कारण उस पर ₹20 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने विशाल पासवान और उसके साथी अनुज रावत को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस सफल कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन