नैनीताल : युवक की गोली लगने से हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस


नैनीताल के मल्लीताल स्थित गोपाला सदन में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताया। पुलिस मृतक के मोबाइल से चैट हिस्ट्री निकाल जांच में जुट गई है।
नैनीताल के शेरवानी स्थित गोपाला सदन में राजस्थान निवासी सौरभ पांडेय की लाश मिली है। युवक की मौत गोली लगने से हुई है। शव के पास से 315 बोर का एक तमंचा और खोखा भी मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और जांच में जुट गई हैं।
मौका ए वारदात पर नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट पहुँचे और उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेंसिक टीम को मामले की जांच के लिए गठित किया गया है, साथ ही युवक के मोबाइल से नैनीताल निवासी युवती के साथ चैट हिस्ट्री को भी खंगाला जाएगा। एसएसपी ने बताया कि युवक और युवती एक दूसरे को चार साल से जानते थे। युवती द्वारा बताया गया कि युवक डेड साल से उन्हें परेशान कर रहा था जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। मामले में रुपए की लेन देन की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
बाईट :- पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल, कई जिलों में अलर्ट_ नैनीताल में थमी रफ्तार,15 रास्ते बंद
हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल