Nainital : राजभवन रोड पर पलटी बेकाबू कार, प्रोफेसर और बच्चे गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक कार राजभवन रोड में अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार तीन लोगों को डिग्री कॉलेज के छात्रों ने निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।


बताया जा रहा है कि हौंडा बी.आर.वी. वाहन संख्या यू.के.04 ए.ए.3498 के चालक राजभवन रोड में कॉलेज की तरफ से रफ्तार से नीचे की तरफ आ रहे थे। डिग्री कॉलेज के नीचे एक मोड़ पर हौंडा कार अचानक पलट गई। वाहन स्वामी विजय कुमार कॉमर्स विभाग में प्रोफेसर हैं और सैंट जोसफ और सैंट मरीज में पढ़ने वाले अपने बच्चों को स्कूल से लेकर आ रहे थे।

हादसे में प्रोफेसर का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है जबकि पुत्री के सात टांके लगे हैं। घटना के बाद डिग्री कॉलेज के छात्रों ने तीनों सवारियों को पलटी हुई कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *