Ad

Nainital : लोअर मालरोड पर सुबह के समय सभी वाहनों की नो एंट्री..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल - बीती 6 जुलाई को अतिवृष्टि होने के कारण नैनीताल स्थित राजभवन मार्ग क्षतिग्रस्त होने से अपर/लोवर माल रोड में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों द्वारा अपर/लोअर माल रोड मेें प्रातः कालीन मार्निंग वॉक किया जाता है। 
 
    वर्षाकाल के कारण लोअर माल रोड में मार्निंग वॉक करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने लोअर माल रोड नैनीताल को प्रातः 6 बजे से प्रातः 7ः30 बजे तक समस्त प्रकार के वाहनों के साथ ही दोपहिया व चार पहिया के वाहनों को यातायात हेतु अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित किया हैै। उन्होंने कहा कि अपर माल रोड में यातायात संचालित रहेगा तथा शेष अवधि में यातायात पूर्ववत संचालित होगा। उन्हांेने कहा सुरक्षा के दृष्टिगत मार्निंग वॉक स्थानीय निवासियांे द्वारा लोअर माल रोड में किया जाए। 

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि उक्त आदेश तत्काल प्रभावी होंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *