Ad

नैनीताल : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हाई कोर्ट शिफ्टिंग पर कही ये बड़ी बात..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


नैनीताल : आजादी का अमृत महोत्सव के खास मौके पर नैनीताल पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की उत्तराखंड में ललित कला अकेडमी हो, ये उनका प्रयास रहेगा तांकि यहां के कलाकार भी उभर सकें । उच्च न्यायालय शिफ्टिंग वाले बयान पर पलटते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि वो अधिवक्ताओं को विकल्प दे रहे हैं और उनकी संस्तुति के बाद ही जगह बदली जाएगी ।

ADVERTISEMENTSAd


आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नैनीताल के शैले हॉल में राष्ट्रीय चित्रकला के शिविर का उद्घाटन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 19 करोड़ चवालीस लाख और ब्यानब्बे हजार रुपये की योजनाओं के लोकार्पण में लोक निर्माण, सिचाई और पर्यटन की योजनाओं को शामिल किया गया है ।

उन्होंने बताया कि कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य में ललित कला अकेडमी के निर्माण के लिए प्रयास किया जाएगा । नैनीताल में 21 से 25 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय चित्रकला शिविर के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे पर्यटन मंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालय को शिफ्ट करने को लेकर, अधिवक्ताओं की जरूरत को देखते हुए तय किया जाएगा ।

बाईट – सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *