नैनीताल : यहां ग्राम प्रधान के भतीजे का बेहरमी से हुआ क़त्ल.. इस हालत में मिली लाश..

NAINITAL : भवाली के नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से कूंचकूच कर निर्मम हत्या कर दी गई । युवक की हत्या के बाद से ग्रामीणों में रोष है ग्रामीणों ने हत्यारोपी को पकड़ने की मांग की है। घटना देर रात की बताई जा रही है युवक का शव बीच सड़क पर शव नग्न अवस्था में मिला है। सुबह ग्रामीणों ने शव को नग्न अवस्था में देखा तो दहशत फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है ।
तिरछाखेत में देर रात 45 वर्षीय नवीन चंद्र आर्य का शव गाँव के मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का है। हत्यारोपी ने युवक को पत्थरों से कुचल कुचल कर हत्या कर दी दी है प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि हत्यारों के बीच युवक की आपसे संघर्ष भी हुई है ।वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जहां पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है वहीं कुछ लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..
मुकेश बोरा की लगातार 12वीं जीत
पूर्व CM के OSD के घर ED _ कैश-गोल्ड और लग्जरी घड़ियां बरामद,,VPDO परीक्षा धांधली…