Ad

नैनीताल : ‘लेडी किलर’ के इशकज़ादे को रास आयी सरोवर नगरी, कही ये बात..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में 40 दिनों से फ़िल्म ‘दा लेडी किलर’ के नायक अर्जुन कपूर ने कहा की देश के विभिन्न राज्यों में बनी फिल्मों को सभी ने सम्मान देना चाहिए क्योंकि यही अलग अलग समाज के बीच समन्वय बनाती हैं । अर्जुन ने कहा कि हमें दूरियां बनाने के बजाय पब्लिक की पसंद को समझना चाहिए और वैसी ही फिल्में बनानी चाहिए । कहा की तीस दिनों की शूटिंग के बावजूद चेहरे पर मुस्ककन से आप समझ सकते हैं कि पब्लिक कितनी कॉपरेट करती है ।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में पिछले 40 दिनों से बॉलीवुड की रोमांटिक थ्रीलर फ़िल्म ‘दा लेडी किलर’ की जगह जगह शूटिंग चल रही थी । फ़िल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद फ़िल्म के नायक अर्जुन कपूर मीडिया के सामने आए । फ़िल्म निदेशक बोनी कपूर के 37 वर्षीय बेटे अर्जुन कपूर ने इससे पहले भी वर्ष 2012 में इशकजादे, 2014 की गुंडे और टू स्टेटस, 2016 की फ़िल्म की एंड का, 2017 में आई हाफ गर्लफ्रैंड, वर्ष 2019 में पानीपत, वर्ष 2022 की एक विलेन2 जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया है ।


लंबे समय से नैनीताल के प्राकृतिक और ब्रिटिशकालीन भवनों में चल रही शूटिंग की शुरुवात में निदेशक अजय बहल ने पत्रकारों को आश्वासन दिया था कि फ़िल्म की टीम के लौटने से पहले नायक अर्जुन कपूर को मीडिया से रु ब रु कराएंगे । आज शूटिंग साइट बलरामपुर हाउस में नायक अर्जुन कपूर अपने बॉडी गार्ड्स के साथ पहुंचे । अर्जुन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में बनी फिल्मों को देशवासियों ने सम्मान देना चाहिए, क्योंकि यही अलग अलग समाज के बीच समन्वय बनाती हैं । अर्जुन ने कहा कि हमें दूरियां बनाने के बजाय पब्लिक की पसंद को समझना चाहिए और वैसी ही फिल्में बनाकर पब्लिक के बीच भेजनी चाहिए । उन्होंने कहा की तीस दिनों की शूटिंग के बावजूद चेहरे पर मुस्कान से ये समझा जा सकता है कि यहां की पब्लिक कितनी कॉपरेट है ।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *