Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में न्यू ईयर और क्रिसमस का जश्न मनाने वाले सैलानियों के लिए ज़रुरी ख़बर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

Nainital हल्द्वानी: कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की दस्तक ने पूरी दुनिया को परेशान करना शुरू कर दिया। कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले अब भारत में भी सामने आ रहे हैं, इसको लेकर एम्स ने केंद्र सरकार को सतर्क रहने को कहा है ताकि खतरे को बढ़ने से पहले टाला जा सके। उत्तराखंड में भी नई गाइडलाइंस को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं नए साल को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और ऐसे में पर्यटक स्थलों के लिए प्रशासन ने नई गाइडलाइंस बनाई है जिसे सैलानियों को अनिवार्य रूप से फॉलो करना होगा।नैनीताल जिले में क्रिसमस और नए साल के जश्न को कोरोना का खतरा ना हो, इसके लिए प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिले की सीमा पर नैनीताल पुलिस टीम चेकिंग करेगी। पुलिस कोविड-19 सर्टिफिकेट और कोविड-19 रिपोर्ट होने के बाद ही नैनीताल जिले में एंट्री देगी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पुलिस चेकिंग करेगी ताकि कोई भी सैलानी बिना कोविड-19 व वैक्सीनेशन के नैनीताल में एंटर ना करें।

एसएसपी पंकज भट्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कोरोनावायरस के रोकथाम के लिए अभियान को तेजी दी जाएगी। जो गाइडलाइंस बनाई गई है, उसका पालन सैलानियों को अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में उनकी कोशिश रहेगी कि नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो क्योंकि यहीं से पहाड़ों को स्मैक व अन्य सामग्री पहुंच रही है जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *