Nainital : पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत_ एक लापता.. Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों/भक्तों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देररात अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, 15 सवारियों को रैस्क्यू कर लिया गया जबकि एक कि तलाश जारी है।
दिल्ली से नैनीताल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलीकोट और दो गांव के मध्य वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 45 फीट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 18 लोग सवार थे।
सूचना पर एस.डी.आर.एफ.के चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लगभग दो घंटे के रैस्क्यू अभियान के बाद घायलों और मृतकों को खाई से निकाला जा सका। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। लापता सवारी की तलाश जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी