
ADVERTISEMENTS


🪔 🪔 🪔 🪔 🪔 🪔🪔
प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा मानवता की मिशाल पेश करते हुए जनपद के सभी प्रभारियों को दीपावली पर्व के दौरान लोकल बाज़ार में गली, मोहल्लों स्थानीय क्षेत्रों से खरीददारी करने आने- जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही न करने के निर्देश जारी किए गए थे।
इस क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठता से निभाई गई एवम त्यौहार के दिन वाहन चालकों के विरुद्ध कोई चालानी कार्यवाही न करते हुए दीपावली का अनोखा तोहफा प्रदान किया गया।
ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा सभी को दीपावली की बधाई देते हुए *नियमों का पालन न करने वालों को भविष्य में अपने व अपने परिवार की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया।
जनपदवासियों द्वारा अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी स्थानीय बाजारों से खरीददारी कर दीपावली पर्व मनाया गया।
एसएसपी नैनीताल द्वारा मानवतावादी दृष्टिकोण दिखाते हुए दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर जनपदवासियों को दिए गए इस उपहार की सभी के द्वारा सराहना की गई।
एसएसपी नैनीताल द्वारा आमजन से अपील है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं,व चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं,साथ ही यातायात के सभी नियमों का पालन करें।आप सुरक्षित तो परिवार सुरक्षित



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ