Nainital – सड़क निर्माण का कुप्रबंधन बना आफत की वजह,मकान और मवेशी मलबे में दफन..


उत्तराखण्ड में नैनीताल और आसपास सोमवार रात हुई तेज बरसात में बजून गांव में भारी भूस्खलन हुआ जिसमें एक दो मंजिला मकान मलवे में दब गया और गोठ में बंधी 2 गाय, 3 भैंस और 1 घोड़े की दबने से मौत हो गई। घर में रखा सारा सामान भी मलबे की भेंट चढ़ गया है और उपजाऊ जमीन नष्ट हो गई। अब वहां के दूसरे घरों को भी खतरा बन गया है।

घटना की सूचना के बाद एस.डी.एम.नैनीताल के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया।
दुदिला गांव निवासी भूपाल सिंह ढेला ने कुछ वर्ष पहले ही इस मकान को बनाया था। यहां वो दिन में रहते थे और रात को परिवार सहित पुस्तैनी घर में रहने चले जाते थे। लेकिन रात की बारिश में उनका नया बना यह घर, गोठ में बंधे मवेशी जिसमें 3 भैंस, 2 गाय और एक घोड़ा दब गए। साथ ही उनकी उपजाऊ जमीन मलवे में तब्दील हो गई है। पीड़ित भूपाल ने लगभग 35 लाख का नुकसान बताया है।
बताया गया है कि कुछ वर्ष पूर्व बजून से अधौड़ा जाने वाले मार्ग का जे.सी.बी.मशीनों से कटान हुआ और सड़क निर्माण का मलवा सड़क के नीचे डाल दिया गया था। यही मलवा दुदिला गांव में गया और उससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हो गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


CBI ने बिछाया जाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मैनेजर भी गिरफ्तार_9 लाख की घूस…
इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम
व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरीं नगर आयुक्त आशिमा गोयल, कई कर्मचारी नदारद मिले..
23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, 17 धाराओं में FIR..
उत्तराखंड में बाल विवाह का मामला_ दूल्हे समेत पांच पर मुकदमा…