Ad

Nainital : मैट्रोपोल में पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च,धारा 144 लागू-ज़ीरो जोन घोषित

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के मैट्रोपोल शत्रु सम्पत्ति क्षेत्र में शनिवार सवेरे से होने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले शुक्रवार शाम पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस ब्रीफिंग के बाद बड़ी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस के जवानों ने मैट्रोपोल क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय से शुक्रवार को मैट्रोपोल शत्रु सम्पत्ति के अतिक्रमणकारियों को राहत नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने कमर कस ली है। आज कुमाऊं क्षेत्र से बड़ी संख्या में पुलिस के जवान, एस.आई, एस.ओ., कोतवाल और सी.ओ.स्तर के अधिकारियों को लॉ एंड आर्डर संभालने के लिए बुला लिया गया।

प्रशासन और पुलिस ने मस्जिद से चीना बाबा तक के मार्ग को शनिवार सवेरे छह बजे से जीरो ज़ोन घोषित कर दिया है। साथ में मेट्रोपोल क्षेत्र और उसके सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी है। देर शाम को फ्लैट्स मैदान के बास्केटबॉल कोर्ट में पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग करने के बाद मस्जिद तिराहे से चीना बाबा तिराहे तक एक फ्लैग मार्च किया गया।

इस मौके पर ए.डी.एम.शिवचरण द्विवेदी, एस.पी.जगदीश चंद्रा, सी.ओ.विभा दीक्षित, विपिन चंद पंत, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, अजय साह, एस.ओ.रोहिताश सिंह सागर, प्रमोद पाठक, नीरज भाकुनी आदि बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *