

उत्तराखंड में आज 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने के पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। इनके अलावा, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 22 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। रविवार, 23 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
वहीं 24 जुलाई को प्रदेश के 6 जिलों देहरादून पौड़ी चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पढ़ सकती है। उधर कोटद्वार में शुक्रवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण पनियाली गधेरा (बरसाती नाला) अचानक उफान पर आ गया और बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया। गधरे के उफान पर आने से आसपास के क्षेत्रों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली
हल्द्वानी में हज यात्रियों की स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन,अनिल कपूर डब्बू ने किया शुभारंभ
धामी सरकार का बड़ा कदम हो सकता है ‘पॉपुलेशन कंट्रोल बिल’
ऑपरेशन प्रहार : फायरिंग से फरारी तक_क्रिमिनल्स पर ताबड़तोड़ वार
मुख्यमंत्री धामी कल रामनगर दौरे पर, ये रहेगा शेड्यूल..